फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family goes to Haridwar in search of missing daughter, house ransacked by thieves

Ghaziabad News: लापता बेटी की तलाश में हरिद्वार गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family goes to Haridwar in search of missing daughter, house ransacked by thieves
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर निवासी मयंक गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और 1.5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात 25 से 31 अक्तूबर के बीच हुई। घटना के समय पूरा परिवार घर से लापता हुई बेटी की तलाश में गया हरिद्वार गया था। वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने दो नवंबर की रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मयंक गुप्ता ने बताया कि 25 अक्तूबर को वह परिवार के साथ अपनी बहन की तलाश करने हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से 31 अक्तूबर की रात घर लौटे तो घर का ताला टूटा था। घर के अंदर का सामान भी बिखरा था। अलमारी में रखे 1.5 लाख रुपये गायब थे। इसके अलावा सोने व चांदी के गहने और चांदी के सिक्के भी गायब थे। एक नवंबर को उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि परिवार वाले जब हरिद्वार गए थे तब कुछ दिनों के लिए वह वहीं रुक गए थे। वापस आने पर चोरी की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed