{"_id":"67cf3d439ae79fa3f107f6ad","slug":"fake-policy-issued-by-showing-four-wheeler-as-two-wheeler-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-590260-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार पहिया वाहन को दोपहिया दिखाकर जारी कर दी फर्जी पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार पहिया वाहन को दोपहिया दिखाकर जारी कर दी फर्जी पॉलिसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने साइबर क्राइम थाने में अपने दो एजेंटों के खिलाफ फर्जी इंश्योरेंस पालिसी जारी करने का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में 986 वाहन बीमा पाॅलिसी फर्जी जारी होना पाया गया है।
आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट संजय ठाकुर ने बताया कि उनकी कंपनी में बीमा पालिसी के लिए हापुड़ निवासी रोहित कुमार को तीन जनवरी को एजेंट नियुक्त किया था। जबकि 28 नवंबर को गाजियाबाद निवासी विकास कश्यप को एजेंट नियुक्त किया। कंपनी की जानकारी में आया कि दोनों ने फर्जी तरीके से मोटर बीमा पालिसी जारी की है। ट्रक और कार को कंपनी के डाटाबेस में पालिसी करते हुए दोपहिया वाहन दिखाकर थर्ड पार्टी बीमा कर दिया।
इससे कंपनी को बेहद कम प्रीमियम प्राप्त हुआ। जबकि आरोपियों ने बीमाधारक को फर्जीवाड़ा कर जिस वाहन की पालिसी थी उसी की फर्जी पालिसी बनाकर दे दी। जांच में ऐसी 986 पालिसी जारी होना पाया गया है। जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। एडीजीसी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।