फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Face hit with a brick for not paying money for expenses Friend murdered in Kunchkar, accused arrested

Ghaziabad News: खर्चे के लिए रुपये नहीं देने पर ईंट से चेहरा कूंचकर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Face hit with a brick for not paying money for expenses
Friend murdered in Kunchkar, accused arrested
हत्यारोपी नासिर
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में निर्माण साइट पर बीते सोमवार की देर रात झगड़े के बाद मजदूर नासिर (28) ने ईंट से सिर और चेहरा कूंचकर दोस्त तनवीर (22) की हत्या कर दी। आरोपी ने खर्चे के लिए रुपये न मिलने पर वारदात की। घटना से पहले नासिर ने शराब पी थी। कमरे की छत पर हत्या से पहले दोनों का झगड़ा हुआ था। आरोपी नासिर ने गुस्से में तनवीर पर हमला कर दिया। सुबह आठ बजे ठेकेदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से लिंक रोड पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सनी चादर, चटाई और कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शामली के जलालाबाद निवासी तनवीर (22) साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में ठेकेदार वकील अहमद के साथ निर्माण कार्य करा रहे थे। साइट पर ही मुजफ्फरनगर के जानसठ में रहने वाला नासिर भी काम करता है। दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। एक साथ ही लोनी और अन्य निर्माण साइट पर काम किया था। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार वकील अहमद ने साइट पर कर्मचारियों को रुपये देने के लिए तनवीर को जिम्मेदारी दी हुई थी। सोमवार शाम काम करने के बाद नासिर ने तनवीर से रुपये मांगे थे तो उन्होंने खर्चे के रुपये देने से मना कर दिया। इससे वह भड़क गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने पास के ठेके से लेकर शराब पी। रात में वह तनवीर के साथ सोने के लिए निर्माणाधीन कमरों की छत पर चला गया, जहां तनवीर से रुपये नहीं देने पर विवाद हो गया। वह उससे झगड़ने के बाद छत पर ही लेट गया। कुछ देर में जैसे ही तनवीर सो गया तो नासिर ने उसका गला दबा दिया। तनवीर ने खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने पास में पड़ी ईंट से चेहरे और सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह बिल्कुल भी डरा या घबराया नहीं। सुबह होने पर आरोपी किसी से बात किए बिना अपना काम करने लगा। काफी देर तक तनवीर साइट पर नहीं पहुंचा तो कर्मचारी भूरे को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कमरे की छत पर गया तो खून से लथपथ शव देखकर शोर मचा दिया। तुरंत ठेकेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की। उसमें कर्मचारियों ने देर रात में नासिर और तनवीर की लड़ाई की बात कही। इससे पुलिस का शक गहरा गया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो वह हत्या करने की बात कबूल कर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने तनवीर के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसे सुनकर परिवार के लोग लिंक रोड थाने पहुंचे। वहां पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

पिता मुन्तीयाज ने पुलिस को आरोपी नासिर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्रित करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में घटना करना कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

हत्यारोपी नासिर

हत्यारोपी नासिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed