फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Errors worth lakhs revealed in the audit investigation of AOA of Sevi Villa De

Ghaziabad News: सेवी विला डे के एओए के ऑडिट जांच में सामने आई लाखों की गड़बड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Errors worth lakhs revealed in the audit investigation of AOA of Sevi Villa De
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी में एओए की ऑडिट जांच में लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। निवासियों की शिकायत के बाद इसकी जांच डिप्टी रजिस्ट्रार ऋषभ अग्रवाल की ओर से की जा रही थी, जो पूरी हो गई है।
विज्ञापन

सेवी विला डे निवासी विकास सिंह ,सत्यजीत कुमार और विनोद मुदगल ने सोसायटी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत 30 नवंबर 2023 को डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में की थी। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑडिट जांच के आदेश दिए थे। डिप्टी रजिस्ट्रार ने वित्तीय वर्ष 2021- 22, 2022- 23, 2023- 24 के जांच के आदेश दिए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट चार जनवरी 2025 को जमा की गई है। तीन वर्षों की जांच में भारी वित्तीय अनियमितता सामने आई है, इसको लेकर अब सोसायटी के निवासी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन





अभी तक हमें रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है। सोसायटियों में विवाद आम बात है। हमने कोई गबन या घोटाला नहीं किया है।
साहब सिंह, एओए अध्यक्ष
शिकायत पर हमने जांच अधिकारी से जांच कराई है। उन्होंने रिपोर्ट जमा कर दी है। मैंने अभी रिपोर्ट देखी नहीं है। देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
ऋषभ अग्रवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed