फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Energy Corporation's Rs 2.5 crore blown away in the storm

Ghaziabad News: आंधी में उड़े ऊर्जा निगम के ढाई करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's Rs 2.5 crore blown away in the storm
गाजियाबाद। बीते एक माह में आई तेज हवा और आंधी में ऊर्जा निगम को ढाई करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से सबसे अधिक क्षति हुई। 20 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर भी फुंके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बंद रही। पेट्रोलिंग कराने के बाद निगम ने रात तक सभी इलाकों में आपूर्ति बहाल करा दी। अब निगम की टीम ने नुकसान का आंकलन कराया। अधिकारियों का दावा है कि ऊर्जा निगम को बृहस्पतिवार को खराब हुए मौसम से तीनों जोन में करीब 65 लाख का नुकसान हुआ है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बीते करीब एक माह में तेज हवा और आंधी में कुल मिलाकर ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान पेड़ों के लाइनों पर गिरने से पहुंचा है। ट्रांसफार्मर जलने के अलावा खंभे गिरने से काफी दिक्कत हुई। पेड़ों की कटाई और छंटाई के लिए नगर निगम और नगर पालिकाओं को पत्र भी लिखा गया था।
विज्ञापन

---
-पिछले साल भी हुआ था भारी नुकसान : आंधी-बारिश में पिछले साल भी सात करोड़ से ज्यादा का नुकसान ऊर्जा निगम को हुआ था। आने वाले दिनों में यदि मौसम इसी तरह बिगड़ा तो नुकसान का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शहर से लेकर देहात जहां जहां भी लाइनें पेड़ों के बीच से गुजर रही हैं, वहां ज्यादा खतरा बना रहता है। व्यवस्था बनाने के लिए निगम और नगर पालिकाओं का सहयोग भी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-ढाई लाख लोगों पर पहुंचा बिल : करीब ढाई लाख उपभोक्ताओं के बिल उनके मोबाइल नंबर पर ऊर्जा निगम की ओर से भेज दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर कंपनी की तकनीकी टीम की ओर से निगम को इसका पूरा डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, अभी बड़ी तादाद में उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिनको अभी तक बिल नहीं मिल सके हैं। इन उपभोक्ताओं के विषय मेें निगम के अफसरों का कहना है कि नंबर अपडेट नहीं होने से कुछ समस्या हो सकती है। इसके लिए उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed