फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Endoscopy technology started operation in MMG Hospital

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में एंडोस्कोपी तकनीक से ऑपरेशन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Endoscopy technology started operation in MMG Hospital
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक रूप देते हुए अब एंडोस्कोपी तकनीक से कान, नाक व गले के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। इस सुविधा के शुरू होने से जिले और आसपास के मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन

पहले जिन जटिल ऑपरेशनों के लिए बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, अब वे जिला अस्पताल में ही हो सकेंगे। एंडोस्कोपी तकनीक से ऑपरेशन छोटे चीरे के जरिये किए जाते हैं। इससे दर्द कम होता है, खून कम बहता है और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट सकते हैं।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन शेखर ने बताया कि अस्पताल में दूरबीन की मदद से गले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके जरिये गले में सूजन, गांठ या अन्य असामान्य स्थितियों का शुरुआती स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है। पहले ऐसी जांच के लिए मरीजों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की अधिक खपत होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को किफायती और समयबद्ध इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शेखर ने बताया कि कई ऑपरेशनों में बड़ा चीरा लगाना अनिवार्य होता था। इससे मरीज को अधिक पीड़ा झेलनी पड़ती थी। स्वस्थ होने में भी अधिक समय लगता था। अब एंडोस्कोप की सहायता से प्रभावित हिस्से को स्क्रीन पर स्पष्ट देखा जा सकता है। इससे रोग की स्थिति का सटीक आकलन होता है और ऑपरेशन अधिक सुरक्षित तरीके से किया जाता है। इस तकनीक से आसपास के स्वस्थ ऊतकों को कम नुकसान पहुंचता है। संक्रमण की संभावना भी घट जाती है।



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 15 से 20 मेजर ऑपरेशन और 50 से अधिक माइनर ऑपरेशन किए जाते हैं। एंडोस्कोपी तकनीक से कान के पर्दे का ऑपरेशन, कान की हड्डी बढ़ने की समस्या, नाक में मांस बढ़ना व हड्डी गलने जैसे जटिल मामलों का उपचार अब आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed