{"_id":"58da943a4f1c1b027c63f179","slug":"end-of-water-purification-problem-on-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर जलभराव की समस्या होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर जलभराव की समस्या होगी खत्म
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद की श्याम पार्क एक्सटेंशन, श्याम पार्क मैन, लाजपत नगर, राजेंद्र नगर, शहीद नगर कालोनियों के 3 लाख से ज्यादा लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। मंगलवार को मेयर के साथ नगर निगम व जीडीए अधिकारियों की इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में साहिबाबाद की तरफ जीटी रोड पर बिछे बड़े नाले को साफ करने का निर्णय लिया गया।कॉलोनियों का पानी व बारिश के पानी की निकासी के लिए मोहन नगर से बार्डर तक नाला बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान जीडीए ने इस नाले के अंदर पाइप डालकर उसे ऊपर से ढांक दिया।
विज्ञापन
जिसका नतीजा यह निकला कि हल्की बारिश में ही श्याम पार्क एक्सटेंशन, श्याम पार्क मैन, लाजपत नगर, राजेंद्र नगर, शहीद नगर कालोनियाें में जलभराव हो जाता है। अमूमन वर्षभर यहां पानी भरा रहता है। जिस वजह से सड़कें भी जल्द टूट जाती है। सात साल से क्षेत्रवासी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मेयर अशु वर्मा के साथ निगम व जीडीए अधिकारियों की इस संबंध में बैठक हुई। बैठक में पाइप निकालकर नाले को साफ करने व जहां टूट फूट हुई है उसे ठीक कराने का निर्णय लिया गया। यह काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।