{"_id":"699a0bdaffb222df8e0fc53e","slug":"elections-in-fortune-residency-today-three-teams-in-the-fray-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-828266-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फॉर्च्यून रेजिडेंसी में चुनाव आज, तीन टीमें मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फॉर्च्यून रेजिडेंसी में चुनाव आज, तीन टीमें मैदान में
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्यून रेजिडेंसी में ऑनर्स अपार्टमेंट एसोसिएशन के चुनाव आज यानी रविवार को होंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार चुनाव में तीन टीमें मैदान में हैं। इसके कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी को बनाया गया है। उनकी देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। देर शाम ही विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। सोसायटी में कुल 900 फ्लैट हैं, जिनमें 666 मतदाता हैं। चुनाव के लिए तीनों टीमों ने अपना चुनाव कार्यालय बना लिया है और विकास के मुद्दों पर घर-घर जाकर वोट मांगे। निवासी अमित त्यागी ने बताया कि सोसायटी में पिछले लंबे समय से विवाद और खींचतान के बाद चुनाव की तिथि आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। कालातीत घोषित एओए की टीम एफएएफ के नाम से चुनाव लड़ रही हैं। इसके 10 उम्मीदवार खड़े हैं। वर्तमान एओए एक परिवार नाम से चुनाव लड़ रही है। इसके छह उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरी पार्टी सेवक संघ के नाम से चुनाव लड़ रही है। इसमें सभी 10 पदों पर आम निवासी इस बार उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं। इन्होंने पुरानी एओए के खिलाफ आवाज उठाई है।
चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव खर्च के लिए ली जाने वाली राशि पर हो रहा विवाद
राजनगर एक्सटेंशन सोसायटीज फेडरेशन के महासचिव अभिनव त्यागी का कहना है कि चुनाव हमेशा उम्मीदवार की नामांकन राशि से होते आए हैं, जो प्रति उम्मीदवार दो या तीन हजार होती है। इसे चुनाव अधिकारी निर्धारित करते हैं, लेकिन अब इसके अलावा भी चुनाव राशि मांगी जा रही है, जो की गलत है। इस चुनाव में बहुत ज्यादा पैसा नहीं लगता, इस कारण कई सोसायटियों में चुनाव अटके हुए हैं। फॉर्च्यून में भी प्रति उम्मीदवार से तीन-तीन हजार नामांकन राशि यानी 78000 रुपये लिए गए हैं। उसके अलावा एक लाख 90 हजार रुपये मांगे गए थे, लेकिन एओए की ओर से 161000 दिए गए। इसकी रसीद काटी गई है। हालांकि चुनाव अधिकारी ने चुनाव के बाद राशि लौटाने और कम राशि वसूलने की बात की है।