{"_id":"661db5cfd1519f6a31067207","slug":"elderly-woman-died-due-to-suffocation-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-108065-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दम घुटने से हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दम घुटने से हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ की इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में रविवार को भगवती (75) की मौत आग में दम घुटने से हुई थी। सोमवार को बुजुर्ग महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को कारण का पता चला। हालांकि, पुलिस अभी फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस को मामले में परिजनों से शिकायत नहीं मिली है।
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहने वाले सोमदत्त अपनी पत्नी सरला, दो बच्चों के साथ इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के डी ब्लॉक में फ्लैट में रहते हैं। साथ में मां भगवती भी रहती थीं। वह कैब चालक हैं जबकि सरला गृहणी हैं। परिवार एक महीने पहले ही किराए पर रहने आया है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ बुजुर्ग भगवती को कमरे में अकेला छोड़कर बाहर से फ्लैट का ताला लगाकर दिल्ली नंदनगरी दवाई लेने गए थे। इस बीच पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। सोमदत्त और सरला को फोन पर सूचना दी। दोनों कुछ देर में घर पहुंचे। इस बीच राहुल नाम के पड़ोसी ने ताला तोड़कर फ्लैट खोल दिया। लोग अंदर पहुंचे तो आग सिर्फ एक कमरे में थी जिसमें बुजुर्ग भगवती चारपाई पर लेटी थीं। आग से आधा बेड, उसमें रखे कपड़े और चारपाई पर लेटी बुजुर्ग महिला झुलसी थीं। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम, टील मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार गिरि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने बताया गया है। उसके बाद आग से शरीर झुलस गया। अभी फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसमें नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद