{"_id":"69e130c472329353260752c4","slug":"elderly-cyclist-injured-after-being-hit-by-an-out-of-control-truck-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109219-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ रोड स्थित मोदीपोन पुलिस चौकी के निकट बुधवार रात एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग बच्चालाल मिश्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मोदीपोन कॉलोनी के रहने वाले 65 वर्षीय बच्चालाल मिश्र बुधवार रात साइकिल से हापुड़ मार्ग पर जा रहे थे। जैसे ही वह मोदीपोन पुलिस चौकी के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बच्चालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते बच्चालाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।