{"_id":"6a4abd8de99f2795c4095cef","slug":"dumper-drivers-high-handedness-youths-left-bloodied-after-protesting-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110080-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डंपर चालक की दबंगई, विरोध करने पर युवकों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डंपर चालक की दबंगई, विरोध करने पर युवकों को किया लहूलुहान
विज्ञापन
मुरादनगर। सुल्तानपुर गांव में झाल के पास रोडरेज के विवाद में डंपर चालक और उसके साथियों ने कार सवार दो युवकों पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने डंपर चालक और उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सुल्तानपुर गांव निवासी नवनीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उनका भाई प्रदीप और ताऊ का बेटा रंजीत कार से कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि सुल्तानपुर झाल के पास सामने से मिट्टी से भरा एक डंपर तेज गति से आ रहा था। साइड नहीं मिलने के कारण उनकी कार रजवाहे में गिरते-गिरते बची।
आरोप है कि साइड देने के लिए कहने पर डंपर चालक गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर चालक ने डंपर से प्रदीप को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद चालक और उसके साथियों ने धारदार हथियार तथा लाठी-डंडों से प्रदीप और रंजीत पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नवनीत सिंह ने डंपर चालक और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।