{"_id":"699f5e4bd65f4914bb00d940","slug":"due-to-mistake-in-fathers-name-sons-identity-cards-are-not-being-made-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16109-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिता के नाम में गलती से बेटों का नहीं बन पा रहा पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिता के नाम में गलती से बेटों का नहीं बन पा रहा पहचान पत्र
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला निवासी डबास परिवार के तीन सदस्यों को मतदाता सूची सत्यापन के दौरान बीएलओ की ओर से नोटिस भेजा गया है। इसमें पिता के नाम में अलग-अलग दस्तावेजों में भिन्नता होने के कारण बेटों का मतदाता सूची में नहीं शामिल नहीं हो पा रहा है।
अर्थला निवासी मयंक डबास और हर्ष डबास को 17 फरवरी को नोटिस प्राप्त हुआ, इस आवेदन में दर्ज नामों के सत्यापन को लेकर आपत्ति जताई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आवेदन में उनका नाम और उनके पिता का नाम कक्षा 10वीं की अंकतालिका व आधार कार्ड में अंकित विवरण के अनुसार सही और प्रमाणित रूप से दर्ज किया गया है। परिवार का कहना है कि वर्ष 2000 की पुरानी मतदाता सूची, जिसके आधार पर सत्यापन किया गया। लेकिन उसमें उनके पिता का नाम अलग दर्ज था। कहीं वीर पाल तो कहीं वीर पाल डबास दर्ज है। जबकि वर्तमान आधार कार्ड और अन्य आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज नाम ही सही है, जिसे आवेदन में प्रस्तुत किया गया है।