फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to lack of treatment, Nandi will not break

इलाज के अभाव में अब नंदी नहीं तोड़ेंगे दम

Sat, 08 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Sat, 08 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of treatment, Nandi will not break
नंदी पार्क का निरीक्षण करते मेयर अशु वर्मा व नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
अब इलाज के अभाव में बीमार व घायल नंदी की मौत नहीं होगी। नगर निगम ने इसके लिए नंदी पार्क में एक प्राइवेट डॉक्टर की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह डॉक्टर नंदी पार्क और शहर में कहीं पर  भी पशुओं के घायल होने की सूचना के बाद मौके पर जाकर इलाज करेगा। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रकाशित नंदी पार्क की बदहाली की खबर के बाद शुक्रवार को मेयर और नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर यह जानकारी दी।

शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नंदी पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर अशु वर्मा और नगर आयुक्त अब्दुल समद ने नंदी पार्क का हाल जाना। उन्होंने वहां तैनात निगम के कर्मचारी से नंदी पार्क की समस्याओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


मेयर अशु वर्मा ने वहां भूसा और चारा रखने के लिए टीन शेड बनाए जाने,  पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने के लिए टेंडर जारी करने, बाउंडरी वॉल को दुरुस्त कराने और तीन इंच की स्लैब लगवाने, खड़ंजा लगवाए जाने और सौ से ज्यादा पीपल व पिलखन के पेड़ लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अशु वर्मा ने नंदी पार्क में सफाई, पानी, चारा और सोडियम लाइट लगाए जाने और चोकर रखने वाली जगह पर लगा टूटा शटर जल्द ठीक कराने को भी कहा है।


चार बार पशु तस्कर तोड़ चुके हैं दीवार
निरीक्षण के दौरान नंदी पार्क में तैनात कर्मचारी ने मेयर को बताया कि पशु तस्करों ने नंदी पार्क के किनारे की दीवार तोड़कर कई बार पशु चोरी कर ले जा चुके  हैं।

नंदी के लिए काम कर रही एनजीओ को हटाया जाएगा
नंदी पार्क के लिए काम कर रही एनजीओ को दो साल से वेतन का भुगतान नगर निगम की ओर से नहीं किया गया है। बावजूद इसके एनजीओ दो साल से अपनी सेवाएं दे रही है। सूत्रों की मानें तो एनजीओ पर पशु तस्करों के साथ मिले होने का भी आरोप है। मेयर अशु वर्मा ने तत्काल एनजीओ को हटाने के निर्देश दिए हैं।



नगर निगम के अधिकारियों को नंदी पार्क की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही एनजीओ को भी हटाने को कहा गया है। जल्द ही नंदी पार्क की व्यवस्था में सुधार दिखने लगेगा।  - अशु वर्मा, महापौर नगर निगम गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed