{"_id":"58f3a5284f1c1b3f3b470954","slug":"due-to-cheating-on-schools-dm-convenes-meeting-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों पर कसेगी नकेल, डीएम ने 18 को बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों पर कसेगी नकेल, डीएम ने 18 को बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
School Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों के बढ़ते रोष को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। स्कूलों में कई दिनों से जारी हंगामे-प्रदर्शन के बाद डीएम निधि केसरवानी ने 18 अप्रैल को बैठक बुलाई है।
इसमें स्कूल प्रबंधकों, अभिभावकों और ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। ऐसे में जिला प्रशासन फीस वृद्धि पर सख्त फैसला ले सकता है।
उधर, डीएम की तरफ से बैठक बुलाए जाने का आदेश जारी होने पर अभिभावकों ने 17 अप्रैल को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाला धरना स्थगित कर दिया है। अभिभावक फीस वृद्धि के खिलाफ सेंट मैरी, रायन इंटरनेशनल, डीपीएस इंदिरापुरम, सेंट टेरेसा, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, सिल्वर लाइन, प्रेस्टीज स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वाले थे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन बताया कि डीएम की अध्यक्षता में 18 अप्रैल को होने वाली बैठक से अभिभावकों को न्याय की आस जगी है। बैठक में कोई निर्णय नहीं होता है तो जिला स्तर पर बड़े प्रदर्शन के लिए अभिभावक मजबूर होंगे।
फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने की बैठक
शास्त्री नगर स्थित सेंट मैरी स्कूल में 30 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पैरेंट्स ने रविवार को शास्त्री पार्क में एक बैठक की। अभिभावकों ने मिशनरी स्कूल होने के बावजूद हर साल मनमानी फीस बढ़ाने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने तिमाही फीस 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार कर दी है।
फीस वृद्धि के मामले को लेकर स्कूलों और पैरेंट्स की बैठक बुलाई गई है। इसमें दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर बातचीत की जाएगी। दोनों पक्षों के बात सुनने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। - निधि केसरवानी, डीएम