फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunk driver rams car into laborer

Ghaziabad News: शराब के नशे में दौड़ाई कार, श्रमिक को मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver rams car into laborer
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित काला पत्थर मार्ग पर रूट डायवर्जन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ कर आए तेज रफ्तार कार चालक ने श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में निर्माण कार्य कर रहे श्रमिक पश्चिम बंगाल निवासी ओमेद अली घायल हो गए। मामला 29 जून की देर रात का है, पुलिस ने 30 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी इनामुल हक ने बताया कि सीआईएसएफ कट के पास मेट्रो कार्य चलने की वजह से काला पत्थर मार्क की तरफ आने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्जन किया गया है। सोमवार देर रात करीब 1ः30 बजे एक तेज रफ्तार कार बैरिकेडिंग तोड़ती हुई प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आई। कार की चपेट में आकर साइट पर काम कर रहे ओमेद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया कि कार चालक नशे में धुत था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed