फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver beaten after stopping canter at toll plaza, snatched cash

Ghaziabad News: टोल प्लाजा पर कैंटर रोक कर चालक को पीटा, नकदी छीनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Driver beaten after stopping canter at toll plaza, snatched cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर चार लोगों ने कैंटर रोक कर चालक की पिटाई कर हजारों रुपये की रकम छीन ली। पीड़ित ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


बहादुरगढ़ के गांव पूठ निवासी नजरुद्दीन ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि 22 अक्तूबर की रात को वह कैंटर में सामान लेकर रुद्रपुर से गाजीपुर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल के निकट पहुंचा, तो वहां पहले से ही मौजूद चार लोगों ने कैंटर रुकवा लिया। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए जबरन उसे कैंटर से उतार लिया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई करते हुए उसके पास मौजूद 12500 रुपये की नकदी छीन ली। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीडि़त ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए उनके साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed