फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drain broken to build rapid station, not built even in three years

Ghaziabad News: रैपिड स्टेशन बनाने के लिए तोड़ा नाला, तीन साल में भी नहीं बना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Drain broken to build rapid station, not built even in three years
गाजियाबाद। मेरठ तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी की जा रही है लेकिन तीन साल पहले गाजियाबाद स्टेशन बनाने के लिए तोड़ा गया बड़ा नाला आज तक नहीं बना है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की लापरवाही की मार आम जनता पर पड़ रही है। नाला तोड़े जाने की वजह से 22 वार्डों के जल निकासी का इंतजाम ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

साल 2021 में गाजियाबाद में रैपिड रेल के निर्माण कार्य के दौरान मेरठ रोड तिराहे से महामाया स्टेडियम तक करीब 200 मीटर लंबे बड़े नाले को तोड़ा गया था। एनसीआरटीसी की तरफ से छह महीने में नाला दोबारा बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन साल बाद भी नाला नहीं बना है। इस संबंध में नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से कई बार एनसीआरटीसी के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। नाला टूटा होने के कारण वाल्मीकि कुंज, पटेल नगर- दो और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है। वार्ड नौ की पार्षद शीतल चौधरी का कहना है कि दस मिनट बारिश हो जाए तो नाले और सड़क में अंतर करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने नाले की सफाई के लिए छह महीने पहले टेंडर तो कर दिया है लेकिन जगह-जगह से टूटे होने के कारण इसकी सफाई नहीं हो पाएगी। तीन साल से एनसीआरटीसी से सीसी नाले का निर्माण कराने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नाले के नाम पर एक पाइपलाइन डालकर पानी की निकासी की अस्थायी व्यवस्था कर छोड़ दिया गया है। नगर निगम के 22 वार्डों के पानी की निकासी इस बड़े नाले से होती है लेकिन निर्माण न होने के कारण स्थिति बद से बदतर हो रही है। सबसे ज्यादा असर वाल्मीकि कुंज पर पड़ रहा है। बारिश का सीजन आने वाला है और समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में खासा रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गलत डिजाइन के कारण बढ़ी समस्या
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि रैपिड स्टेशन के निर्माण के दौरान तोड़े गए नाले के स्थान पर पाइपलाइन डालकर टनल बना दी गई। इस टनल की सफाई कैसे होगी, इसकी कोई प्लानिंग नहीं की गई। कई वार्डों से निकलने वाले प्रेशर पड़ते ही पटेल नगर दो और वाल्मीकि कुंज की तरफ पानी बैक मारता है, जिससे बिना बारिश के ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। वहीं, एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव चौधरी का कहना है कि 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी का कार्य भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
------
नगर निगम के सुझाव
- मेरठ रोड से ग्रेनो की तरफ जाने वाले मार्ग पर मैनहोल बने, जिससे सफाई में परेशानी न हो।
- मेरठ रोड तिराहे पर मैनहोल का साइज एक फुट बढ़ाया जाए, जिससे सफाई कार्य हो सके।
- नाले की मैकेनिकल स्वीपिंग की व्यवस्था होना अति आवश्यक है।
- सड़क पर खुलने वाले मैनहोल पर सफाई के लिए लोहे के जाल लगवाए जाएं।
- चौधरी चरण सिंह पार्क के निकट नए नाले का निर्माण कराया जाए।

बयान
रैपिड स्टेशन के पास नाले की समस्या गंभीर है। लंबे समय से इसका समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में जिलाधिकारी से बात की जा रही है। जल्द ही नगर निगम, एनसीआरटीसी और अन्य विभागों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - सुनीता दयाल, महापौर



पटेल नगर दो निवासी हिमांशु पाराशर ने बताया कि पिछले दो साल नगर निगम और एनसीआरटीसी के अधिकारी बरसात से पहले नाले के निर्माण का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। नालों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है। एनसीआरटीसी ने नाला आधा बनाकर काम रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed