फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DPR and map of Dudheshwarnath Corridor will be sent to the government

Ghaziabad News: शासन को भेजा जाएगा दुधेश्वरनाथ कॉरिडोर का डीपीआर और नक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
DPR and map of Dudheshwarnath Corridor will be sent to the government
गाजियाबाद। दुधेश्वरनाथ कॉरिडोर को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। नगर निगम की ओर से कॉरिडोर का नक्शा तैयार कर लिया गया है। डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से इसको स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद कॉरिडोर के निर्माण को शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

दुधेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री के सपने को सच करने के लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया था। उस समय नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण को कॉरिडोर के नक्शे को तैयार करने के निर्देश दिए थे। लगातार बैठक और स्थलीय निरीक्षण के बाद नगर निगम की ओर से कॉरिडोर का नक्शा तैयार कर लिया है। पिछले दिनों नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी व सदर विधायक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नक्सा पेश किया था। अब इसको फाइनल करते हुए शासन के पास भेजने की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम की ओर से कॉरिडोर के निर्माण के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। डीपीआर के साथ नक्शे को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दुकानों को किया जाएगा शिफ्ट
नगर निगम की ओर से कॉरिडोर के निर्माण के दौरान मंदिर के बाहर की दुकानों को शिफ्ट करने की योजना तैयार कर ली गई है। इन दुकानों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। मंदिर के आसपास की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। नक्शे में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए स्थान, प्रसाद वितरण के लिए स्थान समेत अन्य सभी जरूरी चीजों का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग करा रहा मंदिर का सुंदरीकरण
काॅरिडोर के निर्माण से पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है। सुंदरीकरण का जिम्मा यूपीपीसीएल को दिया है। सुंदरीकरण के तहत मंदिर के गेट को आकर्षक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के आसपास दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की राह होगी आसान



काॅरिडोर बन जाने के बाद मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी। सावन के दिनों सुबह से मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। श्रद्धालुओं को घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। मंदिर के आसपास ट्रैफिक जाम हो जाता है। काॅरिडोर बन जाने से शिवरात्रि, महाशिव रात्रि और अन्य पर्व पर भी श्रद्धालुओं को दूधेश्वरनाथ के दर्शन में सुविधा होगी। त्योहारों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed