{"_id":"606e051c8ebc3e58fc5ff10b","slug":"dm-instructions-for-school-ghaziabad-news-gbd2167816189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर खोले गए स्कूल तो दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर खोले गए स्कूल तो दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
अगर खोले स्कूल तो प्रशासन दर्ज कराएगा एफआईआर
गाजियाबाद। जिला प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन करने वाले दो स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को लालकुआं और विजयनगर स्थित स्कूल खोलने की जानकारी मिली। इस संबंध में जांच कराने के बाद स्कूलों को नोटिस दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर अब कोई स्कूल निर्देशों के विपरीत खुलता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
लालकुआं मानसरोवर पार्क स्थित जेएस पब्लिक स्कूल और विजयनगर स्थित वीआर पब्लिक स्कूल की शिकायत जिला प्रशासन को मिली। इसके बाद जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मौके पर जांच कराई। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिले में स्कूलों के निरीक्षण करने के निर्र्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज को भी ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।