फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DL will now virtual driving test

डीएल के लिए अब देना होगा वर्चुअल ड्राइविंग टेस्ट

Fri, 30 Dec 2016 01:04 PM IST
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
DL will now virtual driving test
driving - फोटो : अमर उजाला

परमानेंट डीएल बनवाने के लिए अब आवेदकों को वर्चुअल ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इसमें आवेदक एक कंप्यूटराइज्ड इंस्ट्रूमेंटेशन मशीन में बैठकर ड्राइविंग टेस्ट देगा। जिस प्रकार रोड पर बैरियर या घुमावदार रास्ते बनाकर टेस्ट होता है, वैसा ही ट्रैक मशीन पर होगा।

विज्ञापन


आवेदक टेस्ट में फेल हुआ या पास यह मशीन ही निर्धारित करेगी। प्रदेश में फिलहाल गाजियाबाद और नोएडा में ही यह वर्चुअल ड्राइविंग टेस्ट होगा। परिवहन विभाग जनवरी से इसे शुरू करने की तैयारी में लगेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में परमानेंट डीएल के लिए राइडिंग टेस्ट लेने की जगह परिवहन विभाग के पास नहीं है। इसलिए विभाग ने पुलिस प्रशासन के पास एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें पुलिस लाइन में एक ड्राइविंग ट्रैक बनाने का अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एआरटीओ (प्रशासन) विश्वजीत सिंह ने बताया कि राइडिंग टेस्ट के लिए अब विभाग हाईटेक तरीका अपनाएगा। इसमें आवेदक को वर्चुअल टेस्ट देना पड़ेगा। इसमें आवदेक एक रूम में कंप्यूटराइज्ड इंस्ट्रूमेंटेशन मशीन की सहायता से ये टेस्ट देगा।

टेस्ट में वह सभी आयाम लिए जाएंगे, जिसे विभाग भौतिक रूप से अब तक लेता आ रहा है। आवेदक मशीन में बैठेगा, जिस प्रकार वह वाहन में बैठता है। फिर कंप्यूटर स्क्रीन पर जो पिक्चर, गड्ढे, घुमावदार रोड, वाहन को आगे-पीछे करना यह सब वह बैठे-बैठे करेगा। अंत में मशीन ही आवेदक को फेल-पास करेगी। संभावना है कि जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह से यह टेस्ट शुरू हो जाएंगे।


सर्वर रहा ठप, नहीं बन सके डीएल
गाजियाबाद। परिवहन विभाग का बृहस्पतिवार को सर्वर ठप हो गया, जिसकी वजह से डीएल बनवाने आए लोगों को लौटना पड़ा। परिवहन विभाग में प्रतिदिन 250 से 300 डीएल बनते  हैं। सुबह जब काउंटर खुले तो कंप्यूटर शुरू नहीं हो सके। मेन सर्वर रूम से भी काफी कोशिश की गई, लेकिन सर्वर दिन भर के लिए ठप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed