{"_id":"5807ae9b4f1c1b726b7047a2","slug":"diwali-will-also-get-confirmed-tickets-for-the-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद वापसी के लिए भी मिलेगा कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद वापसी के लिए भी मिलेगा कंफर्म टिकट
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली बाद घर से वापसी का अगर अभी तक आपको कंफर्म टिकट नहीं मिला है तो अब मिल सकता है। रेलवे ने आनंद विहार-इलाहाबाद के बीच एक नवंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, कानपुर और फतेहपुर के स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
यानी इन शहरों से दिवाली मनाकर गाजियाबाद या दिल्ली लौटने वालों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन (04117) पहली बार एक नवंबर को रवाना होगी और इसके बाद 3 व छह नवंबर को भी एक-एक चक्कर लगाएगी। इलाहाबाद से यह रात 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं आनंद विहार से यह ट्रेन (04118) 2, 4 और 7 नवंबर को सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 5:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन में रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन