{"_id":"581793ba4f1c1bc132435e13","slug":"diwali-is-dedicated-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को समर्पित रही दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को समर्पित रही दीपावली
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस बार शहर की दीपावली शहीदों को समर्पित रही। जगह-जगह वीर जवानों की याद में कैंडल मार्च आैर दीए जलाए गए। शाम को प्रथम पूज्य गणपति संग मां लक्ष्मी की आराधना कर दुकानों, फैक्ट्रियों और घरों में पूजन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और खील-बताशे खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। घरों के दरवाजों और दीवारों पर मिट्टी के दीये जलाए गए।
दिवाली पर रविवार सुबह से ही घरों और मंदिरों में दिवाली पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम को लोगों ने विधि विधान से गणपति और मां लक्ष्मी का पूजन किया। मंदिरों में शंख और घंटों की आवाज से पूरा वातावरण ही भक्तिमय हो गया।
अमावस्या की अंधेरी रात होने के बावजूद शहर झालर, लाइट और दीयों की रोशनी से नहाया हुआ था। रोशनी में नहाते हुए शहर के आसमान पर राकेट जब आसमान में सतरंगी छटा बिखरते तो अनायास ही नजरें आसमान की ओर उठ जाती थीं।
विज्ञापन
शाम से ही शहर में तेज आवाज वाले पटाखों की लोगों में होड़ मची रही। शहर के पुराने नामचीन मोहल्लों, बाजारों, कालोनियों के साथ ही हाईराइज इमारतों की सोसायटीज में भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
रामलीला ग्राउंड घंटाघर में पटाखा के थोक व्यापारी महेंद्र ने बताया कि इस बार ज्यादातर दुकानदारों ने ही चाइनीज आइटम नहीं बेचे। किसी दुकानदार के पास यह आइटम मिले भी तो ग्राहक उन्हें खरीदने से बचे।
कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
एबीवीपी की ओर से ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में सोमवार को कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च संजयनगर सेक्टर-23 की मस्जिद से शुरू हुआ, जो बी ब्लाक के कमला पार्क में संपन्न हुआ।
पार्क में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नितिन शर्मा, चंद्रेश यादव, प्रदीप चौधरी, सागर मिश्रा, अनुदीप त्यागी, अनिल शर्मा, अरविंद त्यागी आदि मौजूद रहे।
दिवाली की शाम क्रासिंग्स रिपब्लिक बास्केट बॉल ग्राउंड पर 501 मिट्टी के दीये जलाकर भारतीय शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के संयोजक फ्यूचर फेस इंडिया के संस्थापक तुषारधर शुक्ला, एचएलएम कालेज के डीन धीरज शर्मा, अनुपम कुमार, उमाशंकर तिवारी, सचिन शिशौदिया, शिवम गौतम, लवी चौधरी, महिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
परमार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में संजय नगर में सोमवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अन्नकूट भंडारे के साथ ही शहीदों के नाम पर दीये भी जलाए गए। समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि शहीदों के नाम पर आयोजित यह कार्यक्रम वह प्रतिवर्ष आयोजित करते हैं।
दिनेश गोयल, पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, डा. नीरज गर्ग, दुष्यंत गुप्ता, पंकज शिशौदिया, शम्पी मौजूद रहे। इसके अलावा नेताजी सुभाष दल के तत्वावधान में ‘यह दिवाली सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नया बस अड्डा स्थित शहीद स्मारक में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर राणा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में देश की आजादी को हुए 70 साल के उपलक्ष्य में शहीद स्मारक पर भी 70 दीये जलाए गए।