{"_id":"6a0a1c312e294dc7b60233e0","slug":"dispute-over-two-rupees-for-milk-neighbor-sets-grocery-store-on-fire-goods-turn-to-ashes-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19048-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के दो रुपये पर विवाद: पड़ोसी ने किराना दुकान में लगाई आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के दो रुपये पर विवाद: पड़ोसी ने किराना दुकान में लगाई आग, सामान राख
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में दूध के पैकेट पर दो रुपये अधिक मांगने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संगम विहार निवासी दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि घर में ही उनकी किराना की दुकान है। 15 मई को पड़ोसी ब्रहतम दूध लेने आया था। कंपनी की ओर से दाम दो रुपये बढ़ने के कारण मनोज ने दो रुपये अतिरिक्त मांगे। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच ब्रहतम के पिता नेपाल सिंह भी दुकान पर पहुंच गए और गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और सभासद ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
आरोप है कि रात करीब 11 बजे नेपाल सिंह का बेटा छोटू अपने साथी विक्की के साथ आया और दुकान में आग लगा दी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बॉर्डर थाने में ब्रहतम, नेपाल सिंह, छोटू और विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छोटू और विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।