फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Director of Royal Spa Center arrested with reward of 20 thousand

Ghaziabad News: रॉयल स्पा सेंटर का संचालक 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Director of Royal Spa Center arrested with reward of 20 thousand
साहिबाबाद। पेसेफिक मॉल में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी रॉयल स्पा सेंटर के संचालक गौरव वर्मा को स्वाट टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह लगातार पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारी और अन्य जगह पर छुप रहा था। पुलिस अभी स्पा सेंटर के छह अन्य संचालक और मालिकों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि रॉयल स्पा सेंटर का मालिक गौरव वर्मा निवासी राजीव नगर मंडोली थाना हर्ष विहार दिल्ली बीमारी का बहाना बनाकर जगह-जगह छुप रहा था। लिंक रोड पुलिस ने उससे पूछताछ में अन्य स्पा सेंटरों के भागे मालिक व संचालकों के बारे में पता किया है। उन्हें भी जल्द पकड़कर गिरफ्तार किया जाएगा। उनका कहना है कि छापे की कार्रवाई के बाद आरोपी संचालक ने फोन बंद कर दिया था। इससे उसकी अंतिम लोकेशन पेसेफिक मॉल के आसपास की मिल रही थी। 31 मई की रात लिंक रोड पुलिस ने पेसेफिक मॉल के एस-2 स्पा सेंटर में देह व्यापार कराने के आरोपी शाहिद और मैनेजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले स्वाधिका स्पा सेंटर के मालिक अभयखंड निवासी सुधीर यादव उर्फ दीपक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। अभी मामले में सात आरोपी फरार चल रहे हैं। सभी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित है। 24 मई की शाम डीसीपी विवेक चंद्र के निर्देश पर पेसेफिक मॉल में आठ स्पा सेंटरो पर छापे की कार्रवाई की थी जिसमें 99 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसमें 60 युवतियां और 39 युवक पकड़े गए थे। जांच के बाद पुलिस ने 58 युवतियों का बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया था और सात मैनेजर समेत दो महिलाओं को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed