{"_id":"5835c9f94f1c1b2b2513bf13","slug":"dial-100-will-strengthen-policing-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 से मजबूत होगी पुलिसिंग: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 100 से मजबूत होगी पुलिसिंग: डीआईजी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
dial 100
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री केड्रीम प्रोजेक्ट यूपी डॉयल 100 की ट्रेनिंग का बुधवार को समापन हो गया। एनएच-24 के हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज में डीआईजी केएस इमेन्युअल ने ट्रेनिंग का समापन करते हुए पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही ट्रेनिंग में कुल 240 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। समापन कार्यक्रम में डीआईजी मेरठ केएस इमेन्युअल ने कहा कि डॉयल 100 योजना से किसी भी क्राइम की सूचना सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम जाएगी। जहां से सूचना संबंधित थानाक्षेत्र मेें भेजी जाएगी। सूचना के 10 से 20 मिनट में पुलिस मौकेपर पहुंचेगी।
विज्ञापन
योजना पूरी तरह लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत पुलिस की मदद पहुंच सकेगी। साथ ही घटना केबाद तुरंत बदमाशों को कंट्रोल रूम के जरिए ट्रेस किया जाएगा, जिससे पुलिसिंग मजबूत होगी। समापन कार्यक्रम में एसपी कंट्रोल रूम अनिल पांडेय, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, एसपी क्राइम प्रवीन रंजन सिंह, एसपी देहात ओमप्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन