फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Development Gains Momentum Under TOD Plan; Builders Begin Work

Ghaziabad News: टीओडी प्लान पर विकास ने पकड़ी रफ्तार, बिल्डरों ने शुरू किया काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Development Gains Momentum Under TOD Plan; Builders Begin Work
साहिबाबाद। ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) योजना के तहत वसुंधरा सेक्टर-7 में बिल्डरों ने काम शुरू कर दिया है। आवास विकास परिषद ने यहां 20-20 हजार वर्ग मीटर के तीन प्लॉट काटे हैं। तीनों प्लॉट के लिए अलग-अलग बिल्डरों ने परिषद में कुछ पैसा जमा करके बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाने के पीछे गगनचुंबी इमारतों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत आरआरटीएस के 800 मीटर की दूरी पर मिश्रित भू योजना के तहत सोसायटी विकसित की जानी है। वसुंधरा सेक्टर-7 और 8 जनपद की पहली ऐसी जगह होगी जहां टीओडी के तहत सोसायटी विकसित की जानी है। वसुंधरा सेक्टर-7 में परिषद ने तीन प्लॉट काटे हैं, जो 20-20 हजार वर्गमीटर के हैं।
विज्ञापन

इस जमीन पर एम्स सेटेलाइट सेंटर के लिए भी करीब नौ हजार वर्ग मीटर जमीन परिषद ने आरक्षित की है। परिषद सेटेलाइट सेंटर की जमीन की कीमत शासन और एम्स प्रबंधन को पहले ही भेज चुकी है। अब इस पर एम्स प्रबंधन की टीम आगे काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगनचुंबी होंगी इमारतें : सेक्टर-7 में तीन अलग-अलग सोसायटी विकसित हो रही हैं, जिसमें चार से पांच टावर हैं। प्रत्येक टावर में 30 से 35 मंजिल तक की इमारत बनाई जा रही है। यहां व्यावसायिक दफ्तरों के साथ ही बाजार भी बनाया जाएगा। सोसायटी का नक्शा भी परिषद की टीम ही पास करेगी। इमारत में क्या सामग्री लगाई जा रही है, उसकी गुणवत्ता कैसी है, परिषद की क्वालिटी टीम की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed