{"_id":"678568255d1fdc5dcc0cc32f","slug":"dense-fog-increased-the-difficulty-in-the-morning-relief-from-sunshine-in-the-afternoon-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-552308-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सुबह घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, दोपहर में धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सुबह घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, दोपहर में धूप से मिली राहत
विज्ञापन
धूप में झूला झूलती बच्ची।
गाजियाबाद। सोमवार सुबह घना कोहरा पड़ा। आबादी से बाहर कई जगह दृश्यता 10-15 मीटर से भी कम रह गई। हवा की गति बढ़ने से लोगों को शीतलहर ने सताया, लेकिन दोपहर को धूप निकली तो लोगों को राहत मिली गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम साफ रहेगा। 11 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश होने की संभावना बन रही है। अधिकतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान फिर से दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेेंगे लेकिन शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
कम पड़ रहा पाला, बारिश बन रही संजीवनी :
कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि इस बार गाजियाबाद में पाले का असर कम है लेकिन दिसंबर व जनवरी में जिस तरह से मौसम बदल रहा है और बूंदाबांदी की स्थिति लगातार बन रही है, उससे गेहूं की फसल का बेहतर विकास होगा। उत्पादन भी बंपर होने की पूरी उम्मीद है।