{"_id":"6570239cd4007abd1c02e625","slug":"demonstration-over-the-murder-of-rashtriya-rajput-karni-sena-president-sukhdev-singh-gogamedi-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक
Wed, 06 Dec 2023 01:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:02 PM IST
सार
राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर बुधवार को करहेड़ा के पृथ्वीराज चौहान गेट पर बैठकर संगठन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर बुधवार को करहेड़ा के पृथ्वीराज चौहान गेट पर बैठकर संगठन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रदर्शन से पूर्व टेंट लगाने को लेकर लोंगो और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने बिना अनुमति टेंट नहीं लगने दिया। लोगों ने सड़क किनारे बैठकर घटना को लेकर नाराजगी जताई और अध्यक्ष की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
विज्ञापन