फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demanded to build CM

दूधेश्वरनाथ मंदिर से उठी थी सीएम बनाने की मांग

Sat, 18 Mar 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demanded to build CM
योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo

 हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक और गोरखनाथ मंदिर के महंत आदित्यनाथ के यूपी के मुख्यमंत्री बनने पर संत समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। संत समाज ने इसे संपूर्ण समाज के आत्मविश्वास की जीत बताया है।

विज्ञापन


दूधेश्वर मंदिर के प्रमुख महंत नारायण गिरी ने बताया कि 2014 के संत सम्मेलन से लेकर 2016 तक हर बार में इसी मंदिर परिसर से महंत को मुख्यमंत्री बनने की मांग उठी थी। इसके लिए गृहमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से संत समाज अपनी मांग रखता आया है, महंत यूपी के सरकार हो गए हैं, तो इसे भारत में विश्वगुरू बनने की आहट माना जाना चाहिए।
विज्ञापन


 गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। इसलिए पिछले सात वर्षों से योगी हर साल दूधेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले संत सम्मेलन में शिरकत करते हैं। क्योंकि दूधेश्वर मंदिर का भारत के प्रमुख मठों में महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए योगी आदित्यनाथ से पहले उनके गुरु अवैधनाथ जी दशकों से यहॉ आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर आंदोलन में भी अवैधनाथ ने कई मर्तबा यहां संत सम्मेलन कर हुंकार भरी थी। अब योगी की ताजपोशी से मंदिर के महंत नारायण गिरी भी उत्साहित हैं। गिरी को लगता है कि चालीस साल से राम मंदिर की जो लड़ाई संत समाज ने लड़ी थी। उस पर अब बस विराम लग जाए और वो अपने जीते जी रामलला को टाट से ठाठ तक पहुंचा सके  


संतों ने दी बधाई
दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने आदित्यनाथ के सीएम बनने पर बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की है। महंत नारायण गिरि का कहना है कि महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से साधु समाज का आत्मविश्वास बढ़ा है,


जो लोग 40 से भी अधिक वर्षों से काम कर रहे थे उनका विश्वास आज साकार हुआ है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बधाई के पात्र हैं।संत महासभा और अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed