फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demanded to arrest the miscreants who killed businessman Mukesh Goyal

Modi Nagar: हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लगा 3 KM लंबा जाम

Tue, 23 May 2023 09:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 May 2023 09:42 PM IST
सार

पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगाया। परिजनों ने व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने की मांग की।

विज्ञापन
Demanded to arrest the miscreants who killed businessman Mukesh Goyal
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी नगर में रेलवे रोड पर व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने की मांग को लेकर मंगलवार रात को परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने शव सड़क पर रखकर दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की तीन किलोमीटर लम्बी लाइन लग गई। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार रात को सवा सात बजे व्यापारी मुकेश गोयल का शव उनके घर पर पहुंचा। रात 7:45  बजे के आसपास परिजनों ने कॉलोनी के लोगों के साथ मिलकर शव को रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने सड़क पर रख दिया। परिजनों की मांग की थी कि हत्या करने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जाम लगने की सूचना पर डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होने जल्द बदमाशो को पकड़ने का आश्वासन दिया। डीसीपी ग्रामीण का आश्वासन मिलने के बाद 8:15  बजे शव सड़क से हटा लिया। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed