{"_id":"6848862a86ad0ad2470b1ea1","slug":"demand-for-investigation-in-the-case-of-death-due-to-operation-relatives-protested-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-654706-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑपरेशन से मौत के मामले में जांच की मांग...परिजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑपरेशन से मौत के मामले में जांच की मांग...परिजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
कौशांबी। मुजफ्फरनगर के भस्सी गांव निवासी उज्ज्वल चौधरी (35) की मौत हर्निया के ऑपरेशन में लापरवाही से होने का आरोप लगा रहे परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को कौशांबी स्थित यशोदा हाॅस्पिटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दाैरान उज्ज्वल की पत्नी, मां, बहन और भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच रिपोर्ट 10 जुलाई तक न आने पर 11 जुलाई को महापंचायत करने की चेतावनी दी है। साथ ही जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में कराने की मांग की है।
मंगलवार सुबह 10 बजे से ही अस्पताल के बाहर फिर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने शुरू हो गए। हाथ में जस्टिस फॉर उज्ज्वल के पोस्टर लिए हुए थे। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने की। उज्ज्वल के भाई अर्पित ने कहा कि एक माह का समय दिया है। परिजनों ने ऑपरेशन व पोस्टमाॅर्टम की वीडियोग्राफी की प्रति व संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मांग पत्र लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने व वीडियोग्राफी की प्रति देने का आश्वासन दिया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल के मुख्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि रोगी की हर समय उचित देखभाल करके उपचार दिया गया था। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार उपचार होता है। मामले की जांच में अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह निष्पक्ष रहकर सहयोग करेगा।