{"_id":"692b08764b4dce9d8e0f0ff1","slug":"dead-body-of-youth-found-in-drain-in-wave-city-police-station-area-of-ghaziabad-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाले में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाले में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 29 Nov 2025 08:21 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:21 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नाले से 30 वर्षीय विनोद का शव मिला। पुलिस ने स्थानीय सूचना पर मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेव सिटी थाना क्षेत्र में नाले में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। इंडो-जर्मन हॉस्पिटल रोड स्थित नाले में शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनोद 30 वर्ष पुत्र राम भरोसे निवासी बरेली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना वेव सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक के पहचान पत्र और स्थानीय जानकारी के आधार पर नाम विनोद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक के कोई चोट के निशान नही मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक टाटा वेयरहाउस में शनिवार दोपहर पौने तीन बजे गाड़ी छोड़कर गया था, वेयरहाउस के पास नाला है, जिसमें मृतक बैग सहित गिरा मिला है। परिजनों द्वारा तहरीर देने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन