फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of vegetable vendor missing for six days found in drain

Ghaziabad News: छह दिनों से लापता सब्जी विक्रेता का नाले में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of vegetable vendor missing for six days found in drain
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित साउथ साइड जीडी रोड औद्योगिक क्षेत्र के नाले में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान मोंटू मेहतो (32) पुत्र पुलित मेहतो निवासी वाल्मीकि बस्ती झुग्गी झोपड़ी विजयनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लोगों ने सेक्टर नौ के औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर सेक्टर नौ चौकी पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान मोंटू मेहतो मूल निवासी पटना बिहार के रूप में हुई। शव नाले में पांच छह दिन से पड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत हालत में है और परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की है। बताया कि मोंटू की पत्नी ने विजयनगर थाने में 12 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनका पति मोंटू सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। आठ जनवरी को मोंटू सब्जी बेचने ठेला लेकर डूंडाहेड़ा के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर ही मोंटू के मौत के कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed