{"_id":"646bc2c88e6d029e360837d6","slug":"dead-body-of-assistant-supply-manager-of-beauty-company-found-hanging-in-the-flat-ghaziabad-news-c-30-1-113706-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट में लटका मिला ब्यूटी कंपनी के असिस्टेंट सप्लाई मैनेजर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट में लटका मिला ब्यूटी कंपनी के असिस्टेंट सप्लाई मैनेजर का शव
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसायटी के ए ब्लॉक में रविवार रात ब्यूटी कंपनी के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर का शव पंखे से लटका मिला। घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में परिवार ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
पुलिस ने बताया कि असिस्टेंट सेल्स मैनेजर राकेश ढाका (36) के परिवार में पत्नी अंजली और जुड़वा बच्चे हैं। रात में अंजली अपने पिता के पास गई थी। देर रात साढ़े तीन बजे वह बच्चों के साथ घर पहुंची तो कमरे में राकेश पंखे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की लेकिन उसमें घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि आत्महत्या समेत सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं।
-