फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dairy worker brutally murdered with an axe

Ghaziabad News: कुल्हाड़ी से हमला कर डेयरी कर्मचारी की निर्मम हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dairy worker brutally murdered with an axe
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानक्षेत्र के रिस्तल गांव में डेयरी कर्मचारी सुनील (42) की अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। डेयरी संचालक सत्यप्रकाश ने बुधवार सुबह शव देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और शव का पोस्टमार्टम कराया। सुनील के भाई दिल्ली निवासी बीरबल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में बीरबल ने बताया कि उनका भाई सुनील पिछले करीब आठ वर्षों से रिस्तल निवासी सत्यप्रकाश की डेयरी में काम करता था। यहां उसकी जिम्मेदारी डेयरी की देखरेख और साफ-सफाई करने की थी। बुधवार सुबह उनके पास पुलिस का फोन पहुंचा और तब उन्हें वारदात का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हर रोज की तरह मंगलवार देर रात सुनील डेयरी का काम निपटाकर वहीं सो गए थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से वहां पहुंचकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। नींद में ही आरोपी ने सुनील को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब डेयरी मालिक सत्यप्रकाश वहां पहुंचे तब उन्होंने सुनील का लहूलुहान क्षत-विक्षत शव देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी तक की जांच में कोई भी लड़ाई-झगड़े की बात सामने नहीं आई है। सुनील अविवाहित थे और परिवार से अलग डेयरी पर रहते थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed