{"_id":"6632cde955168e15460a235b","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-bus-body-found-the-next-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-366483-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में सिटी फॉरेस्ट के पास साइकिल सवार लोकेश सिंह (50) को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। हादसा 23 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ था। दो दिन तक परिजन उनकी तलाश करते रहे। 24 अप्रैल की शाम को उनका बेटा सनी तलाशते हुए एमएमजी अस्पताल पहुंचा तो पिता के मौत की जानकारी मिली।
सनी ने बताया कि पिता साइकिल लेकर घूमने गए थे। दो दिन तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उन्होंने सभी जगह उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उनका मोबाइल फोन भी घर पर ही था। तलाशते हुए वह एमएमजी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी मिली। उन्हें पोस्टमार्टम के बाद पिता का शव मिला। सनी ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह को ही वह जहां पिता घूमने जाते थे वहां गए और लोगों से पूछा तो पता चला कि किसी बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। चालक बस लेकर भागने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।