फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

पति पर लगाया मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
crime
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। 2002 में महिला की शादी हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनसे कुछ गलतियां हो गई थीं। इसके लिए वह लगातार पति से माफी मांग रही हैं। उनका आरोप है कि पति माफ नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले एक वर्ष से उनके पति उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहे हैं। उन्हें घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। वह बच्चों के भविष्य को देखते हुए इसकी शिकायत नहीं कर रही थीं। आरोप है कि पति जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। वह अपने परिवार के साथ घर में ही रहना चाहती है। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही  है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed