{"_id":"5f1181e58ebc3e6392419fba","slug":"crime32","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से सस्ती शराब लाकर तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से सस्ती शराब लाकर तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। एनसीआर में शराब और गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का इंदिरापुरम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीतिखंड एक स्थित एक गली में खाली प्लॉट से एक कार और स्कूटी से 24 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, तीन किलो गांजा, तमंचा और चार मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी एनसीआर डिलीवरी भी करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से लाकर एनसीआर में घूमघूम कर शराब और गांजा बेचने वाला गिरोह नीतिखंड क्षेत्र में शराब की खेप लेकर पहुंचा है। चौकी इंचार्ज नीतिखंड संजय सोलंकी ने नीतिखंड एक में एक खाली प्लॉट से एक सेंट्रो कार और एक स्कूटी खड़ी देखी। तलाशी में कार और स्कूटी से हरियाणा मार्का शराब की 24 पेटी और तीन किलो गांजा, तमंचा, चार मोबाइल बरामद किए। पुलिस गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मन्नू यादव निवासी नीतिखंड दो, अंकित ठाकुर नीतिखंड दो और शक्ति सिंह निवासी पालम कालोनी नई दिल्ली हैं। आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे इंदिरापुरम थाने में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
युवाओं को बेचते थे शराब और गांजा, व्हाट्सएप पर आते थे आर्डर
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से वह सस्ते दाम पर शराब लेकर आते थे। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर स्टॉक आते ही डिमांड आने लगती थी। इसके बाद वह स्कूटी से डिलीवरी देने के लिए भी जाते थे। इसका वह अच्छा खासा दाम वसूल करते थे। इनके संपर्क में युवा सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन