{"_id":"57698b1a4f1c1b5964b4810e","slug":"young-man-celebrating-birthday-party-of-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी मनाने गए युवक की रहस्यमय हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे पार्टी मनाने गए युवक की रहस्यमय हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ गोविंदपुरम में 21 वां बर्थ डे सेलिब्रेट करने गए बॉबी उर्फ ऋषभ की रहस्यमय हालात में मौत हो गई जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दो दोस्त मृत्यु की वजह बिजली गिरना बता रहे हैं। उधर, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ऋषभ रमते राम रोड तेल मिल वाली गली में परिवार के साथ रहता था। वह नौवीं तक पढ़ा था। चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन ट्विंकल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहा है। उसके साथ डासना गेट निवासी नईम, रमते रोड निवासी भोलू, प्रिंस और एक लड़की थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शाम करीब साढ़े छह बजे भोलू और प्रिंस ने उन्हें सूचना देने के बजाय मोहल्ले में कहा कि ऋषभ सर्वोदय अस्पताल में भर्ती है। उन्हें पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे, जहां जानकारी हुई कि ऋषभ को मृत हालत में यहां लाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने भोलू और प्रिंस को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों का कहना है कि वह गोविंदपुरम स्थित फ्लैट में बाबू का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश होने पर नईम और ऋषभ छत पर चढ़कर बारिश में नहाने लगे। इस दौरान धमाके के साथ बिजली गिरी और दोनों बेहोश हो गए।
वह उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां नईम को भर्ती कर लिया गया। उसका उपचार चल रहा है, जबकि ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ, ऋषभ के परिजनों का कहना है कि दोस्त झूठ बोल रहे हैं। बाबू के शरीर पर चोट का निशान नहीं हैं। उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऋषभ की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।