फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worship Store gutted by fire

आग से पूजा सामग्री की दुकान जलकर राख

Thu, 06 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
संजय नगर सेक्टर-23 में जे ब्लॉक की सब्जी मंडी में स्थित एक पूजा सामग्री की एक दुकान में बृहस्पतिवार तड़के भयंकर आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार का दावा है कि करीब पांच लाख का सामान जला है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


दुकान की संचालिका मीनू केसरवानी पत्नी संजय केसरवानी निवासी जे ब्लॉक, संजय नगर ने बताया कि वह सब्जी मंडी में पिछले 15 सालों से राम जयंती पूजा भंडार नाम दुकान दुकान चलाती हैं। दुकान में पूजा सामग्री के साथ मंहगी मूर्तियां और तस्वीरें भी थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे उनकी दुकान के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचने के बाद उनके पति ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। दूसरी तरफ, एफएसओ रामकिशोर यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके पर भेजी गई थी, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। उन्होंने देर से पहुंचने के आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed