{"_id":"580ba50b4f1c1b722b704c9d","slug":"woman-burned-to-death-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नहीं मिली तो पति ने की महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार नहीं मिली तो पति ने की महिला की हत्या
ब्यूरो , अमर उजाला खोड़ा।
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर खोड़ा में एक महिला को जलाकर मार डाला गया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके परिवार वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला के पति के मामा को हिरासत में लिया है।खोड़ा निवासी परवेश की शादी चार साल पहले रामपुर निवासी अंजुम (22) से हुई थी।
विज्ञापन
अंजुम के परिजनों का आरोप है शादी के बाद से ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में पांच लाख रुपये की कार की मांग की जाने लगी। उनकी मांग पूरी न कर पाने पर अंजुम से मारपीट होने लगी। मारपीट के बारे में बताने में करीब चार महीने पहले अंजुम के माता-पिता उसे अपने साथ ले गए। सितंबर में परवेश ससुराल से अंजुम को दोबारा ससुराल ले आया।
विज्ञापन
आरोप है कि गत 12 अक्टूबर को परवेश ने परिजनों के साथ अंजुम पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को अंजुम की मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ खोड़ा अवनीश ने बताया कि परवेश और उसके परिवार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। परवेश के मामा निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।