फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Walking through the wall, girls go to boarding school, the guards caught and ran firing

दीवार कूदकर गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में घुसे मनचले, गार्ड ने पकड़ा तो फायरिंग कर भागे

Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी Updated Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Walking through the wall, girls go to boarding school, the guards caught and ran firing
firing - फोटो : demo pic

लड़कियों के बोर्डिंग स्कूल में घुसने का प्रयास कर रहे चार मनचलों को सुरक्षा गार्ड ने रोका तो उन्होंने गार्ड के साथ मारपीट की। गार्ड ने विरोध करते हुए दो मनचलों को पकड़ लिया और शोर मचाया तो उनके साथियों ने हवाई फायर कर दिया। फायर होते ही बोर्डिंग स्कूल में हड़कंप मच गया। इसके बाद मनचले भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने दो संदिग्धों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।निढोरी गांव में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय व बोर्डिंग स्कूल के बाहर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइक पर सवार चार मनचले आकर खड़े हो गए। आरोप है कि दो मनचले स्कूल की दीवार कूदकर बोर्डिंग स्कूल में घुस गए।
विज्ञापन


जिन्हें देखकर स्कूल के गार्ड संजीव कुमार ने उनके पीछे दौड़ लगा दी और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों युवक उनसे भिड़ गए और मारपीट की। गार्ड ने उन्हें पकड़ने का प्रयास करते हुए शोर मचा दिया। अपने साथियों को पकड़े जाते देख बाहर खड़े दोनों युवकों ने हवाई फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया और चारों मनचले फरार हो गए। गार्ड ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची ने मनचलों की तलाश में छापामारी शुरू की और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

एसएचओ मसूरी दिनेश यादव का कहना है कि स्कूल अकाउंटेंट विकास बघेल की शिकायत पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


मनचलों के आतंक से परेशान छात्राएं, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
गार्ड ने बताया कि पिछले साल शुरू हुए बोर्डिंग स्कूल में इन दिनों 44 छात्राएं पढ़ती हैं। लोगों के अनुसार आए दिन छात्राओं के साथ मनचले छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस को मामले की शिकायत की जा चुकी है। मगर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

गनीमत रही कि मनचलों ने स्कूल के अंदर फायरिंग नहीं की। वरना छात्राओं की जान जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed