फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   vehicle theft arrested five thieves

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच चोर गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
vehicle theft arrested five thieves
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ कार, दो छोटे हाथी, तीन तमंचे, एक छुरी, चार मोबाइल, हथौड़ा और चाभियों का गुच्छा बरामद किया है। चोर आसानी से खुलने वाली पुरानी कारें ही चोरी करते थे। बरामद कार दिल्ली, मेरठ, बागपत आदि स्थानों से चोरी की गई हैं। मुजफ्फरनगर में 10 हजार रुपये में बेचते थे।

विज्ञापन



एसपी देहात राकेश पांडे ने बताया कि बसंतपुर सैंथली गांव के पास शनिवार शाम पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने डीएल नंबर की एक कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और पुलिस वालों पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने बचते हुए कार पीछा कर पकड़ ली। तलाशी के दौरान कार सवार दोनों बदमाशों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े चोरों में साहिल उर्फ गुलजार निवासी कलछीना भोजपुर, इकराम निवासी हर्रा गांव सरूरपुर मेरठ बताया।
विज्ञापन


वाहन चोरों ने बताया कि साथियों के साथ मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, दिल्ली से गाड़ी चोरी करते हैं। चोरी की गाड़ियां दुहाई स्थित पहले से बंद फैक्ट्री के बराबर में खाली प्लाट में छिपाकर रखी हैं। उनके साथी नौ गाड़ियों के साथ खड़े हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घेराबंदी कर कासिम, मारूफ निवासी हर्रा गांव सरूरपुर मेरठ और अर्पण मलिक निवासी पीनना गांव मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। कब्जे से नौ कार, तमंचा, छुरी, चाभियों का गुच्छा आदि सामान बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed