फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vaishali Sector-4 woman robbed Chen

वैशाली सेक्टर-4 में महिला से लूटी चेन

Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली Updated Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vaishali Sector-4 woman robbed Chen
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-4 में मदर डेयरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर पुलिस की लैपर्ड ने बदमाशों का दिल्ली के विवेक विहार तक पीछा किया मगर बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-5 निवासी रश्मि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे खरीददारी के लिए सेक्टर-4 मार्केट गईं थीं। लौटते समय मदर डेयरी के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर पास ही मौजूद लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाश आनंद विहार होते हुए दिल्ली के विवेक विहार की ओर भागे। लैपर्ड ने विवेक विहार तक उनका पीछा किया मगर लुटेरों ने पुलिस को चकमा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लगातार वायरलेस सेट पर बदमाशों की डीटेल प्रसारित की गई मगर वैशाली से आनंद विहार तक उन्हें रोका नहीं जा सका। बदमाश यामाहा बाइक पर थे और दोनों ने हेलमेट लगाया था।


उधर, पीड़िता रश्मि ने रोते हुए बताया कि एक जानकार महिला ने 25 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले अपनी चेन सिक्योरिटी के रूप में रखी थी। वह बुधवार को चेन पहनकर निकली थीं, जिसे बदमाशों ने लूट लिया। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed