फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two dead, two students including MCA student, Jam

दो हादसों में एमसीए छात्र समेत दो की मौत, लगा जाम

Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two dead, two students including MCA student, Jam
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

अलग अलग सड़क हादसे में शनिवार सुबह अनुबंधित रोडवेज बस चालक की लापरवाही के कारण एमसीए छात्र की मौत हो गई। वहीं खुर्रमपुर गांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।       

विज्ञापन


जिला बांदा के नरैनी सुभाष नगर कालोनी निवासी अंकित गुप्ता (21) पुत्र रामविशाल हाईवे स्थित काइट कॉलेज में एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। राधेश्याम विहार फेस गली नंबर छह में किराए पर कमरा लेकर रहा था। दो दिन पहले वह अपने जीजा रत्नेश के पास दिल्ली गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आनंद विहार बस अड्डे से मुरादनगर के लिए अनुबंधित रोडवेज बस में बैठा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे काइट कॉलेज के पास चालक को बस रोकने को कहा, लेकिन चालक ने उसकी बात अनसुनी कर दी। दोबारा बस रोकने को कहा तो चालक ने आयुध निर्माणी गेट के पास बस रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही अंकित बस से उतरने लगा चालक ने बस चला दी। बैलेंस नहीं बनने पर अंकित नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद लोग हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

एसओ का कहना है कि मृतक के जीजा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बस चालक शौकीन निवासी जटवाडा मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा शुक्रवार रात सरना खुर्रमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सलेमाबाद गांव निवासी सन्नी बाइक से शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे अपने दोस्त अर्जुन(24)पुत्र सतपाल निवासी सदरपुर गाजियाबाद के साथ सिलेंडर लेने जा रहा था। सरना खुर्रमपुर गांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अर्जुन और सन्नी घायल हो गये।


गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टर्स ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता सतपाल ने अज्ञात में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed