{"_id":"572661624f1c1bc17b5cd34e","slug":"toll-workers-and-rural-became-messiah","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स कर्मी और ग्रामीण बने मसीहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल टैक्स कर्मी और ग्रामीण बने मसीहा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद एक्सप्रेस के हादसे के बाद ब्रजघाट टोल प्लाजा के कर्मचारी और अल्लाबख्सपुर के ग्रामीण मसीहा बन गए। उन्होंने एसी कोचों के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं आठ बोगी अगर बराबर के ट्रैक पर न पलटकर दूसरी ओर पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि ट्रैक के दूसरी ओर खाई थी।
विज्ञापन
रविवार रात जैसे ही ट्रेन अल्लाबक्सपुर गांव के सामने टोल प्लाजा पर पहुंची तो अचानक आठ बोगी के पहिया ट्रैक से उतर कर दूसरे ट्रैक की ओर पलट गई। अगर बोगी दूसरी ओर पलट जाती तो करीब 20 फिट गहरे गड्ढे में बोगी गिर जाती और सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
हादसा होते ही तुरंत अल्लाबक्सपुर के ग्रामीण और टोल टैक्स पर मौजूद कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बोगी के शीशे तोड़कर किसी तरह लोगों को खिड़की के रास्ते से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बोगी से बाहर आते ही इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली। फैजाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि हादसा होने के बाद कोच में मौजूद यात्रियों ने एक-दूसरे का सहयोग किया और महिलाओं और बच्चों को डिब्बे से निकाल कर इंसानियत का परिचय दिया।
घायलों ने नहीं किया मदद का इंतजार
फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने किसी भी सरकारी मदद का इंतजार नहीं किया। ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्री बोगियों से बाहर निकले और बिना किसी मदद के एनएच 24 पर पहुंचे और वहां से गुजर रहे वाहनों से निकल गए।