{"_id":"56ed9ab24f1c1b1d658b4be7","slug":"three-pilgrims-killed-in-truck-van-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-वैन की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-वैन की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावली रोड तिराहे पर शनिवार तड़के चार बजे ट्रक और वैन की भिड़ंत में वैन सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं जख्मी हो गईं। मृतकों में वैन चालक, बीए की छात्रा और एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
ये सभी बुदाना गांव के थे, राजस्थान में तीर्थ स्थान मोहन बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद एनएच-58 पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि मृतकों में मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत बुदाना गांव निवासी सरोज वर्मा (45) पत्नी ऋषि, ट्विंकल (18) पुत्री रमेश नेहरा और वैन चालक हरीशपाल (48) थे। हादसे में घायल कंचन (27) पत्नी दिनेश वर्मा, ज्योति (28) पत्नी राजेंद्र, किरण (45) पत्नी रमेश, आदेश देवी (32) और उनकी बेटी शिवानी (15) को मोदीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों ने बताया वैन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक ट्रक के सामने आने से वैन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। वैन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग शुक्रवार सुबह राजस्थान से चले थे। ट्विंकल बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। ज्योति के पति राजेंद्र निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।