फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three children died due to drowning in water

पानी में डूबने से ही थी तीनों बच्चों की मौत

Tue, 04 Apr 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three children died due to drowning in water
drowning - फोटो : Demo pic

पंचशील एंक्लेव कालोनी में पानी के ड्रम में मृत मिले तीनों बच्चों की मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना आया है। उधर, परिजन बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले को पानी में डुबोकर हत्या का बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार रात गगन विहार कालोनी निवासी रिक्शा चालक जियाउद्दीन के बेटे अजान (4) और निकाईल (2) और सीमेंट की दुकान में काम करने वाले अब्दुल की बेटी सलमा (4) का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक प्लॉट में पानी के ड्रम में मिला था। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन


उससे साफ हो गया है कि तीनों की मौत पानी में डूबने से हुई है। बच्चों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं हैं। ऐसे में मामला खेलते-खेलते पानी में डूबने से मौत का लग रहा है। एसएचओ ने बताया कि अगर जांच में हत्या के सुराग लगते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पास के कब्रिस्तान में उनके शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।   उधर, सलमा के पिता अब्दुल का आरोप है कि तीन और चार साल के बच्चे डेढ़ किलोमीटर दूर अकेले नहीं जा सकते। कोई उन्हें साथ ले गया। उन्होंने बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई।

साथ ही कहा कि बच्चों के साथ किसी ने गलत हरकत की होगी। विरोध पर उन्हें पानी में डूबा दिया। उन्होंने कहा कि 200 लीटर के ड्रम में सिर्फ 60 लीटर पानी था। ऐसे में बच्चे उसमें डूब ही नहीं सकते।       


एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए बच्चों के पुतलों के साथ एक डेमो किया जाएगा। बच्चों के वजन के जितने वजन के ही पुतले और उतना ही पानी ड्रम में रखा जाएगा। जिससे पता चल सके कि बच्चे कूद सकते हैं या नहीं।

पुलिस का यह भी कहना है कि बच्चों के शव जब निकाले गए तो तीनों का मुंह नीचे था। ऐसे में यह हादसा ही हो सकता है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed