{"_id":"58bae5124f1c1b9e64832117","slug":"theft-from-the-pathologist-in-kvinagr-diamond-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविनगर में पैथोलॉजिस्ट से लूटी हीरे की अंगूठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कविनगर में पैथोलॉजिस्ट से लूटी हीरे की अंगूठी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
हीरे की अंगूठी
- फोटो : demo pic
कविनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक पैथोलॉजिस्ट (डॉक्टर) से तमंचे के बल पर हीरे की अंगूठी लूट ली। शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित मनमोहन केसरवानी लोहिया नगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह मालीवाड़ा चौक स्थित डाइग्नोस्टिक सेंटर में पैथोलॉजिस्ट हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह वॉक के लिए कविनगर सी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर गए थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्हें लगा कि युवक उनसे रास्ता पूछना चाहते हैं। जैसे ही वह उनके पास पहुंचे बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर कहा कि ‘अगर जान प्यारी है तो अंगूठी दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।’
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बदमाशों से बचने के लिए अंगूठी उतार कर आरोपियों को दे दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तमंचे पर सायलेंसर जैसा भी लगा था। उनकी अंगूठी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और उन्हें कहा कि वह थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने कविनगर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएचओ कविनगर का कहना है कि पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।