फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The threat to kill husband

पति ने दी जान से मारने की धमकी

Tue, 14 Feb 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
The threat to kill husband
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एक महिला ने पति पर मारपीट करने और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। हसनपुर अमरोहा निवासी एक महिला ने बताया कि जनवरी 2014 को उसकी शादी अमरोहा निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी।

विज्ञापन


वह फिलहाल संतोष मेडिकल कॉलेज से एमएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है और उनके पति ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में क्लिनिक चलाते हैं। महिला ने बताया कि छह माह पहले उन्हें पति के अन्य युवती के साथ दोस्ती होने की बात पता चली थी।
विज्ञापन


उन्होंने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग के लिए उनका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है। इसके बाद उन्होंने भी पति और उसके परिजनों के खिलाफ अमरोहा के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जब वह प्रताप विहार स्थित मेडिकल कालेज जाती हैं तो पति पीछा कर मारपीट करता है और केस वापस लेने का दबाव बनाता है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला ने मंगलवार को सिहानी गेट थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed